पूर्णिया मेयर पति जितेंद्र कुमार ने अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों पूर्णिया नगर निगम के मेयर पति और सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि जितेंद्र कुमार के आने से पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। हमारे नेता राहुल गांधी के सामाजिक न्याय और बिहार की बेहतरी के लिए जारी संघर्ष को देखते हुए पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को अपनाया है। पूर्णिया के सामाजिक कार्यकर्ताओं जितेंद्र कुमार जाने माने समाजसेवी हैं और पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही इनकी पत्नी नगर निगम की मेयर भी हैं।
इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने के बाद जितेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। साथ ही राज्य और देश के सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने में कांग्रेस ही सक्षम है। पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने में अपना समय और ताकत लगाऊंगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के संघर्ष में कदम से कदम मिलकर चलूंगा।सदस्यता कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता अजय चौधरी ने किया।
मिलन समारोह में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान , विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, अंशुल अभिजीत, मोतीलाल शर्मा, राजेश राठौर, अजय चौधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन , शकीलउर रहमान , नागेंद्र कुमार विकल, अंबुज किशोर झा , स्नेहाशीष वर्धन पांडेय , सौरभ सिन्हा , मंजीत आनंद साहू, रोशन कुमार सिंह, ममता निषाद, बैद्यनाथ शर्मा , अनुराग चंदन मौजूद थे।