PATNA : दुल्हिन बाजार में टीकाकरण के लिए दिखी लोगों में जागरूकता

दुल्हिन बाजार। पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुकरी बिगहा में सोमवार को कोविड-19 का टीकाकरण हेतु शिविर लगाया गया। टीकाकरण के लिए ग्रामीणों के बीच जागरूकता देखी गयी। इस शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुल्हिन बाजार के एएनएम कंचन कुमारी और सुचिता कुमारी टीका कर्मी के रूप में मौजूद थी।
टीकाकरण केंद्र पर आने वाले लोगों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में आंगनबाड़ी सेविका सरिता देवी व आशा कार्यकर्ता सरिता देवी सहयोग कर रही थी। इस टीकाकरण अभियान में 45 वर्ष से ऊपर के महिला-पुरूष ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया एवं अपने आप को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु टीका लगवाया।


स्वास्थ्य कर्मी कंचन कुमारी ने बताया कि इस केंद्र पर टीकाकरण हेतु आने वाले लोगों को सबसे पहले एंटीजेन किट से कोरोना जांच किया गया। जिसमें सभी लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया। उसके बाद ही लोगों को टीका लगाया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव और टीका का दूसरा डोज 28 दिन बाद लेने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।
मौके पर चंदेश्वर सिंह, राम लोमरी देवी, अजय कुमार, सरस्वती देवी, ब्रजकिशोर वर्मा, शुधा वर्मा, महेन्द्र शर्मा, मालती देवी, विमलेश्वर प्रसाद, जय किशोर वर्मा, रामभवन यादव, शत्रुघ्न सिंह, सोना देवी, कामेश्वर सिंह व रामसुन्दरी देवी सहित कई लोगों ने टीका लगवाया।

You may have missed