पीयू प्रशाशन का सख्त कदम : बमबाजी के बाद पटना कॉलेज के सभी हॉस्टल को खाली करने का आदेश, जाने क्या है पूरा मामला
पटना। पटना यूनिवर्सिटी में हुए बमबाजी व मारपीट के घटना के बाद पीयू प्रशाशन से बड़ा कदम उठाया है। बता दे की पीयू विवि ने सभी हॉस्टल को 24 घंटा के अंदर खाली कराने के आदेश जारी किया गया है। बता दे की विश्वविद्यालय की ओर से पटना कॉलेज के सभी हॉस्टल को खाली कराने का निर्देश दिया गया है। पीयू विवि के कॉलेज के जैक्सन, मिंटो और इकबाल हॉस्टल के अधीक्षक को हॉस्टल खाली कराने के साथ ही 17 जुलाई तक रिपोर्ट विश्वविद्यालय को मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया है। आपको बता दे की 13 जुलाई को पीरबहोर थाना क्षेत्र के अशोक राजपथ स्थित बीते दिनों हॉस्टल के 2 छात्र गुटों इकबाल व जैक्शन हॉस्टल के छात्रों के बिच पीयू के पटना कॉलेज कैंपस में बमबाजी और गोलीबारी की घटना में 2 छात्र घायल हुए। जिसका इलाज सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में घायल छात्रों का इलाज कराया जा रहा है। बता दें कि 13 तारीख को हुई इस घटना में टीओपी प्रभारी ने केस दर्ज किया है। TOP प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वे अपने टीम के साथ 1।15 में इंडक्शन मीट के ड्यूटी पर तैनात थे। वही इसी दौरान अचानक कैंटीन के पास इकबाल और जैक्सन के छात्र आपस में भिड़ गये। दोनों के बीच मारपीट होने के बाद थोड़ी देर में दोनों ओर से छात्र जुटने लगे। जैसे ही टीओपी की पुलिस बीच बचाव के लिए पहुंची तो पत्थरबाजी, बमबाजी व गोलीबारी शुरू कर दी। वही मामला बढ़ता देख टीओपी प्रभारी के आदेश पर सिपाही शिवम ने इन्सास राइफल से 14 राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद सभी भागे। व्वाही इस घटना में दो छात्र घायल हो गये, जिसे PMCH में भर्ती कराया गया। वही इस मौके से पुलिस द्वारा की गयी 14 राउंड फायरिंग में 9 खोखे बरामद किये गये। वहीं 5 खोखा नहीं मिल सका।


