February 14, 2026

PATNA : मसौढ़ी में नाबालिग छात्रा की हत्या के विरोध में निकाला गया प्रतिवाद मार्च

पटना। राजधानी पटना में कोचिंग जा रही छात्रा की हत्या के बाद अब सियासत तेज हो गई है। वही हर राजनीतिक दल के लोग मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधा रहे हैं। वहीं, बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर भी नीतीश सरकार पर हमला बोला जा रहा है। तो वहीं भाकपा माले की तरफ से भी पार्टी के बैनर तले मसौढ़ी में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। वही इस दौरान बीते दिन कोचिंग जा रही इंटर की छात्रा की दिनदहाड़े हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई।
सड़क पर उतरे माले विधायक
वही इस हत्याकांड के खिलाफ माले विधायक गोपाल रविदास के साथ अन्य लोग सड़क पर उतरे और पूरे शहर में विरोध मार्च किया। वही इसके अलावा मसौढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार पर कार्रवाई करते हुए अविलंब पद से हटाने की मांग की। विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि मसौढ़ी में जितने भी अपराधी हैं, उसका संरक्षण देने वाला मसौढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार है। उन्होंने थानाध्यक्ष पर पैसे की उगाही का आरोप भी लगाया। वही इस पूरे मामले को लेकर भाकपा माले विधायक ने थानाध्यक्ष को निलंबित करने के साथ पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी का मुआवजा देने की मांग की। वही इसके अलावा मसौढ़ी गांधी मैदान के आसपास जितने भी कोचिंग संस्थान स्कूल, कॉलेज हैं। वहां पर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग की गई है।

You may have missed