February 25, 2026

PATNA : मसौढ़ी में 2 जगहों पर आग लगने से दस एकड़ फसल समेत पांच लाख की संपत्ति जली

पटना। मसौढ़ी के तिनेरी गांव निवासी हिमांशु राज के खलिहान में रविवार और सोमवार की रात भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग दस एकड़ का फसल और बीस हजार नेवारी जलकर राख हो गया। अगलगी में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पायी। पीड़ित किसान ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है। वहीं भगवानगंज थाने के बारा पंचायत स्थित वार्ड छह निवासी नंदलाल बिंद और लक्ष्मण बिंद के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। जिसमें घर में रखा अनाज, कपड़ा, बिछावन समेत अन्य सामान जल गये। घर जल जाने से पीड़ित दोनों परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को विवश हो गए। वहीं खाने को मोहताज हो गए है। बारा निवासी दोनों परिवारों को दो लाख से अधिक की क्षति पहुंची है।

You may have missed