PATNA : प्रोफेसर कृष्ण गोपाल मंडल हुए सेवानिवृत्त, विश्वविद्यालय ने दी विदाई

फुलवारी शरीफ। बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पशु आनुवंशिकी और प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय प्रोफेसर डॉ. कृष्ण गोपाल मंडल सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति पर विश्वविद्यालय और पशु चिकित्सा महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित विदाई समारोह में कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 31 साल के लंबे कार्य अवधि में प्राध्यापक रहते हुए डॉ. मंडल ने कई दायित्वों का निर्वहन किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओरमहाविद्यालय के डीन डॉ. जे.के. प्रसाद ने उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि डॉ. मंडल जैसे व्यक्तित्व और अपने कार्यों के प्रति नितांत समर्पण की भावना रखने वाले व्यक्ति विरले ही मिलते हंै। डॉ. मंडल विश्वविद्यालय के लिए एक कर्मवीर साबित हुए हैं और सभी दायित्वों को बखूबी निभाया है। उन्होंने डॉ. मंडल के योगदान के लिए पूरे विश्वविद्यालय की ओर से साधुवाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर महाविद्यालय के कई शिक्षक व विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने उनके साथ बिताये गए वक्त और कार्यानुभव को साझा किया और उन्हें शुभकानाएं दी।
