November 18, 2025

पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही : पेशी के लिए लाए गए 3 कैदी कोर्ट परिसर से फरार, लूट की घटना के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। पटना के बाढ़ कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। जब सुनवाई के लिए लाए गए 3 कैदी कोर्ट परिसर से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बाढ़ के SP अरविंद प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए हैं। वही बता दे की अपराधियों को बेलछी इलाके में बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वही गिरफ्तार कैदी के फरार होने से कोर्ट परिसर एवं उसकी सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस महकमे में पूरी खलबली मच गई है। वही फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वही पुलिस तीनों अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है। वहीँ इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गयी है।

You may have missed