February 16, 2026

PATNA : सिविल कोर्ट से पेशी के दौरान भागा कैदी, मचा हडकंप

पटना। दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ के पास से बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने उसके पैकेट से 15 पुड़िया स्मैक बरामद किया। इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता में दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के साथ कुछ लोग खदेड़ कर मारपीट कर रहे है। जिसके बाद पुलिस वहा पहुंची और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 15 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया। युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के मठियापुर के महेंद्र राय का पुत्र राकेश कुमार उर्फ कल्लू के रूप में हुई। जब उसका अपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला की 8 मई 2023 को पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से फरार हो गया था। जिसमें तीन सिपाही जो उसको पेशी के लिए ले गए थे, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। फरार होने के बाद राकेश उर्फ बउआ फिर से पुनः स्मैक का धंधा शुरू कर दिया था। इसके ऊपर चोरी एवम एनडीपीएस समेत अनेकों कांड विभिन्न थानों में दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त की आगे और अपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला की वर्तमान में दानापुर तथा पटना के थानों में अभी तक कुल सात केस दर्ज है। अभियुक्त के बारे में जितना अभी तक पता लगाया गया है की इसके ऊपर 17 केस और है जिसकी जानकारी निकाली जा रही है। अधिकांश जो केस अभियुक्त के ऊपर रजिस्टर्ड है वह एनडीपीएस का है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

You may have missed