बिहार के दौरे पर 20 अक्टूबर को पटना आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, महावीर मंदिर और पटना साहिब के करेगें दर्शन
बिहार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार के विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए 20 अक्टूबर को आ रहे हैं। बता दे कि राष्ट्रपति का यह बिहार का दूसरा दौरा है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले वह नवंबर 2017 में कृषि रोड मैप के उद्घाटन के लिए पटना पहुंचे थे। उसके ठीक 4 साल बाद रामनाथ कोविंद पटना आ रहे हैं। इसके लिए 20 अक्टूबर को राज्य सरकार के द्वरा उनके बिहार आगमन की तैयारी चल रही है। उनके खान-पान के साथ दर्शन-पूजन की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रपति बिहार की धरती पर 45 घंटे 15 मिनट तक रहेंगे।

बता दे कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। 15 मिनट का सफर तय कर वह पालम हवाई अड्डा पहुंचेंगे। 11 बजकर 25 मिनट पर वह दिल्ली से विशेष विमान से उड़ान भरेंगे और दोपहर एक बजे पटना एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। एयरपोर्ट से विशेष सुरक्षा व्यवस्था में राष्ट्रपति को राजभवन लाया जाएगा। महामहिम 1:15 पर राजभवन पहुंच जाएंगे।
21 अक्टूबर को राष्ट्रपति बिहार विधानसभा के शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही 22 अक्टूबर को महामहिम सुबह 8 बजे राजभवन से महावीर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। 15 मिनट तक महावीर हनुमान का दर्शन-पूजन करेंगे। महावीर मंदिर के बाद राष्ट्रपति पटना साहिब गुरुद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे। गुरुद्वारा पटना साहिब में राष्ट्रपति सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएंगे और 20 मिनट तक वहां रहेंगे।

