हमलोग जल्द ही आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी पेश करेंगे, इसकी तैयारी हो रही है : सीएम नीतीश
- जातीय गणना की रिपोर्ट पर सवाल उठाने वालों को मुख्यमंत्री का जवाब, कहा- कुछ लोग केवल अंड-बंड बोलेंगे, उनकी बात का कोई वैल्यू नहीं
पटना। बिहार सरकार ने बीते 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से कराए गए जाति आधारित गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दिया। वही रिपोर्ट सार्वजनिक करने के बाद बिहार में जाति आधारित सर्वे को लेकर राजनीति का बाजार भी गर्म हो गया है। जहां एक और बिहार की विपक्षी दल राज्य सरकार पर जाति आधारित गणना में गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगा रहे हैं वही बिहार सरकार भी अब जाति आधारित गणना की रिपोर्ट को लेकर विपक्षी पार्टियों पर हमलावर दिख रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहां है कि जो भी किया गया है ना आर्थिक स्थिति का उसमें सभी जातियों का है सबका उसी समय पूरा का पूरा सब करके हाउस में रख दिया जाएगा। अवसर विधायक को भी दे दिया जाएगा एक-एक चीज को लोग जानेंगे इसीलिए एक-एक चीज को रख देंगे हम लोग। अधिक चिंता मत करिए एक बार सभी पार्टियों के साथ मिलकर के हम लोगों ने तय किया बहुत अच्छा हो गया इसको सबसे पहले हम हाउस में रखेंगे उसके बाद आगे क्या करना है वह बताएंगे। यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट अब तक पेश नहीं किए जाने को लेकर कही है। मंगलवार को सीएम नीतीश लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे जहां पत्रकारों ने उनसे यह सवाल किया की जाति आधारित गणना का रिपोर्ट तो पेश कर दिया गया है लेकिन अब तक आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट नहीं पेश किया गया इसको लेकर सरकार क्या तैयारी कर रही है। जसिके जवाब ने नीतीश कुमार ने कहा कि – जो भी किया गया है ना आर्थिक स्थिति का उसमें सभी जातियों का है। सबका उसी पूरा का पूरा सब काम करके हाउस में रख दिया जाएगा। सांसद- विधायक को भी दे दिया जाएगा एक-एक चीज को लोग जानेंगे। इसीलिए एक-एक चीज को रख देंगे हम लोग। अधिक चिंता मत करिए।
संख्या बढ़ाने जाने के आरोप पर नीतीश बोले, ऐसी बेकार बातों का कोई मतलब नही
वहीं, इस रिपोर्ट में यादव की संख्या बढ़ाने जाने के आरोप पर नीतीश कुमार ने कहा कि उसका कोई मतलब है। जिसका आपलोग नाम ले रहे हैं वो कोई साधारण है उसके बाप को इज्जत कौन दिया। हमहि ही दिए न। उसका उम्रवा कम था तो कौन बना दिया विधायक और मंत्री। तेजस्वी को देखते हुए सीएम ने कहा कि – इसके पिता जी बना दिए। वो रोज पार्टी बदलता है उसका कोई मतलब है। कोई पार्टी बचा है। उसका काम है अंड-बंड बोलेंगे उसका कोई मतलब है। बीजेपी जानबूझकर वैसे-वैसे लोगों को हमारे पीछे लग रहा है जो सबसे ज्यादा हमको गाली दे। तो छोड़िए ना हम उन लोगों के बात का कोई वैल्यू देते हैं। बता दें कि जातीय गणना के रिपोर्ट आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार ने केवल अपना राजनीतिक वजूद बचाए रखने के लिए जाति आधारित गणना कराई है और अपने अनुसार इसकी रिपोर्ट जारी की गई है जबकि वास्तविक आंकड़ों को सरकार ने छुपा दिया है। उन्होंने राज्य सरकार पर यादवों की संख्या बढ़ाने और स्वर्ण की संख्या कम करने का आरोप लगाया है वहीं भाजपा साथ साथ सीएम नीतीश के पुराने साथी रहे उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी ने भी जातीय जनगणना की रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही लोजपा(रा) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में फिर से एक बार जाति आधारित गणना करवाने की मांग की थी।
केंद्र देश के पैसे का उपयोग केवल प्रचार प्रसार करने में कर रहा है: नीतीश
वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से राजकीय पार्टी को खत्म करने को लेकर दिए गए बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि वह लोग सरकार के पैसे का गलत उपयोग कर रहा है इसलिए कुछ भी प्रचार कर रहा है। उसका कोई वैल्यू नहीं है। अब तो हम वो लोग का कोई भी स्टेटमेंट देखने भी नहीं जाते हैं आप चिंता मत कीजिए उन लोगों से चाहने से कुछ होगा। अगला चुनाव में हम जितना लोगों को एकजुट कर रहे हैं और जनता का जो हालात है तो अगर वह निर्णय ले ले और यह लोगों की हार होगी तो देश का बहुत कल्याण होगा। हम उन लोगों के ऊपर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। अभी तो मीडिया पर उनका कब्जा हो गया है तो हर जगह उनलोग का ही बयान दिखता है इसलिए हम अखबार पढ़ते ही नहीं है। जब मीडिया के लोगों को इनसे मुक्ति मिल जाएगी और मीडिया स्वतंत्र होकर अपनी बातों को अखबार में लिख सकेंगे तब ही हम अखबार पढ़ना फिर से एक बार शुरू करेंगे। जब वह लोग से मुक्ति मिल जाएगी तो फिर हम देखेंगे। इसलिए हम तो चाहेंगे कि अगले चुनाव में देश की सभी दल उनके खिलाफ लड़े और सभी को इनसे मुक्ति मिले इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं हमने सभी विरोधी पार्टियों से मुलाकात की और इसका एक सकारात्मक नतीजा यह निकला कि उनके खिलाफ देश में एक बड़ा गठबंधन बन चुका है यह गठबंधन अब जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाने का काम कर रहा है।


