पटना में छठ महापर्व को लेकर तैयारी तेज, प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

पटना। चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। वही इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों का हुजूम छठ घाटों पर उतरता है। ऐसे में राजधानी पटना में छठ महापर्व की तैयारियां पूरे जोरों पर है। बता दे की राजधानी पटना में कुल 108 गंगा घाट है। जिसका निरीक्षण लगातार जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश पर घाटों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। वही गंगा घाटों की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने बताया कि बीते वर्ष कई घाटों में गंगा के जलस्तर में कमी होने के कारण छठ व्रतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं इस वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ा है। जिसमें कई सुरक्षित घाटों का निर्माण कार्य चल रहा है। छठ महापर्व में लोगों का जन सैलाब गंगा घाटों पर उमड़ता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, अस्थाई मेडिकल टीम, लाइटिंग, चेंजिंग रूम, पे जल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि पटना के कलेक्ट्रेट घाट में वाहनों से आने वाले व्रतियों व श्रद्धालुओं के लिए विशाल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। घाटों पर NDRF व SDRF की टीम के साथ अतिरिक्त वाटर एंबुलेंस तैनात किया जाएगा। वहीं, पर्व के समय से नावों के परिचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
