February 16, 2026

प्रभातफेरी निकाल मॉब लीचिंग से बचने की अपील

फुलवारी शरीफ । मुखिया संतोष कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन करने के बाद फूलवारी शरीफ प्रखंड के पंचायत सकरैचा में जल जीवन हरीयाली अभीयान का शुभारंम करते हुए संतोष कुमार सिंह मुखिया सह प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू०सेवादल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मॉब लिचिंग धटना न हो जिसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। सकरैचा सहित आस पास के इलाके में घुम घुमकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। प्रभात फेरी निकाल लोगों से अपील की गई कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या महिला दिखे तो उसे मारा पीटा नही जाए बल्कि तुरन्त स्थानीय थाना को खबर कर पुलिस के हवाले कर दिया जाए। मुखिया संतोष कुमार ने कहा कि हरियाली तभी बरकरार रहेगी जब इलाके में जल संचयन किया जाएगा। जल को बचाने के लिए आगे आना होगा तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। हरा भरा और खुशहाली भरा जीवन के लिये जल जीवन हरियाली अभियान को सभी तबके के लोगो को सफलतापूर्वक चलाना होगा। साथ ही सकरैचा पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही आरटीपीएस काउंटर का शुभारंभ भी किया गया।

You may have missed