अरवल के रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी: चार महिलाएं समेत सात गिरफ्तार, दूसरे राज्यों की आठ लड़कियां बरामद

अरवल। अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र में देह व्यापार का कारनामा काफी तेजी से फैल रहा है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अरवल जिला प्रशासन एवं अरवल की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी में जिस्मफरोशी करने वाले दर्जनों युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में छापेमारी करने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया। छापेमारी के दौरान जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी का सहारा लिया गया। अरवल शहर से सटे रेड लाइट एरिया में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जिला प्रशासन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी में दर्जनों महिला को हिरासत में लिया है। इनमें नाबालिक लड़कियां की जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस की छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक चली छापेमारी के दौरान पूरा रेड लाइट एरिया पुलिस छावनी में तब्दील रहा। अरवल अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में जिले के तमाम थाने की पुलिस की मदद से हुई इस छापेमारी में पुलिस ने युवतियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद कासिम ने बताया कि सभी से महिला काउंसलर द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रेड लाइट एरिया से चार महिलाएं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अरवल में पुलिस ने व्यापक तरीके से छापेमारी की है। इस दौरान यहां दूसरे राज्यों की आठ लड़कियों को बरामद किया गया है। यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर रेड लाइट एरिया का बताया जा रहा है। यह छापेमारी एसपी मो. कासिम के निर्देश पर गठित पुलिस पदाधिकारियों की रेस्क्यू टीम ने छापेमारी कर शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि नाबालिग की तस्करी कर जबरन रेड लाइट एरिया में रख दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। मामले के सत्यापन के लिए रेड लाइट एरिया में एसडीओ राजीव रोशन एवं डीएसपी राजीव रंजन के अलावे अलग-अलग थाने की पुलिस ने एक साथ घेराबंदी कर अभियान चलाया। मंजू थियेटर से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जो किशनगंज और पटना की रहने वाली हैं। कई वर्षों से यहां नाच गान करती हैं। दो महिला यहां की स्थाई निवासी हैं। वहीं, इसी दौरान स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों को शराब के नशे में पकड़ा गया। तीनों सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा और उमैराबाद गांव के रहने वाले हैं। तीनों गिरफ्तार युवक को संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि महिलाओं को पूछताछ के बाद फिलहाल अल्पावास गृह में भेजा गया है। छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर संजीत सिंह के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

You may have missed