बांका के धोरैया थाना क्षेत्र के मदरसे में पुलिस का छापा, 4 देशी कट्टा सहित 8 जिंदा कारतूस बरामद
धोरैया, बांका। बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अन्तर्गत करहरिया गांव स्थित मदरसा से पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को मदरसा में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार देसी कट्टा के साथ 8 कारतूस भी बरामद किया है। मदरसे से हथियार की बरामदगी की खबर क्षेत्र में फैलते ही सनसनी मच गई। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष महेश्वर राय ने बताया कि मदरसा में अवैध हथियार होने की सूचना पर छापेमारी की गई, जहां पुआल के कुट्टी के नीचे कपड़ों में लपेटा हुआ हथियार बरामद हुआ है। इसमें चार देसी कट्टा एवं आठ कारतूस बरामद हुआ है। इसमें से तीन कारतूस जिंदा एवं पांच गोली मिस फायर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बता दे कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस से सटीक सूचना मिली थी कि जामिया अरबिया तालीमुन मदरसा से खुले एक रूम से जिसमें पुआल की कुटी रखी हुई थी, उसके अंदर बोरे में छिपाकर रखे गए हथियार रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की जिसमें ये अवैध हथियार बरामद किए गए। वही लोग हथियार बरामदगी की मामले की अच्छे ढंग से सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच करने की मांग कर रहे हैं। इस बाबत फिलहाल स्थानीय पुलिस कुछ बोलने से बच रही है। वहीं, मदरसा का संचालक किसी की साजिश बता रहा है।

