राजधानी पटना में पुलिस अपराधियों के बीच जबरदस्त एनकाउंटर,दो अपराधी ढेर,एक एसआई जख्मी

पटना।आईपीएस विनय कुमार के डीजीपी तथा कुंदन कृष्णन के एडीजी हेडक्वार्टर सह एसटीएफ के एडीजी बनने का असर बिहार पुलिस में दिख रहा है।आज राजधानी पटना में फिर से एक एनकाउंटर में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राजधानी पटना के जक्कनपुर इलाके में भी पुलिस ने एनकाउंटर में कुख्यात लुटेरा अजय राय को मार गिराया था।फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान गौरीचक थाने के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार को गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। उन्हें तत्काल एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत अपराधियों की पहचान की जा रही है। पटना पश्चिम के सिटी एसपी शरत आर एस मौका ए वारदात पर पहुंचे हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस की टीम 6 अपराधियों की तलाश में हिंदूनी इलाके में छापेमारी कर रही थी। पीछा करने के दौरान अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया। मारे गए अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चार अपराधी भागने में सफल हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी संख्या में गोलियों के खोखे और कई पिस्तौल बरामद किए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम सरथ आरएस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सिटी एसपी ने भरोसा दिलाया है कि फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा। मृत अपराधियों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

You may have missed