औरंगाबाद में पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों रुपए के हथियार बरामद
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद किये हैं। मौके पर एक की गिरफ्तारी भी की गई है। वही बिहार के औरंगाबाद जिले अंतर्गत ओबरा थाना क्षेत्र के नोआव गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। गन फैक्ट्री में हथियार बनाने वाले रोशन विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा हैं कि मंगलवार की सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में 3 थ्रीनट बंदूक, एक देसी कट्टा, एक अर्धनिर्मित देसी कट्टा, एक 12 बोर का अर्धनिर्मित देसी पुराना कट्टा, 35 की संख्या में लोहे से बना अर्धनिर्मित बंदूक का बैरल बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान 8 एमएम के दो जिंदा कारतूस, 12 बोर की एक कारतूस, 7 खाली खोखा, 35 की संख्या में हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाला लोहे का स्प्रिंग, लोहे का एक ट्रिगर, यू आकार का 5 ट्रिगर गार्ड और साथ में हथियार बनाने में उपयोग होने वाला 2 फ्रेम, 3 इजेक्टर, ग्रेंडर मशीन सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

