November 20, 2025

हरियाणा पुलिस ने पटना में लोगों को पीटा, दरोगा को भीड़ ने बनाया बंधक

पटना। पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में हरियाणा की चरखी दादरी थाना की पुलिस को लोगों ने पीट दिया। लोगों ने चोर और किडनैपर बताते हुए पिटाई शुरू कर दी। लोगों की भीड़ बढ़ता देख हरियाणा पुलिस वहां से भाग गई। लेकिन, एक दरोगा वहीं रह गया। उसे लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद एसके पुरी थाना और पाटलिपुत्र थाना मौके पर पहुंची। दरोगा को लोगों से छुड़ाया और थाने ले आई। पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के अपार्टमेंट में हरियाणा पुलिस सुनील कुमार नाम के जालसाज को पकड़ने के लिए यहां पहुंची थी। हरियाणा पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोग अपहरण का हल्ला करने लगे। पुलिसकर्मियों से मारपीट करने लगे। छह की संख्या में पुलिस वाले सिविल ड्रेस में थे। मारपीट के दौरान इनमें से 5 पुलिसकर्मी भाग गए। लोगों ने हरियाणा पुलिस के दरोगा विशाल सिंह को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर के उसको बंधक बना लिया। सूचना पुलिस को मिली। मौके पर एसके पुरी थाना और पाटलिपुत्र थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दरोगा को मुक्त कराया। जालसाज सुनील बिहार का रहने वाला है। सुनील आर्मी और पुलिस में भर्ती कराने के लिए लोगों से ठगी करता है। पैसा आने के बाद वह उस शहर को छोड़ कर गायब हो जाता था। सुनील ने हरियाणा में नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपए ठग चुका है। और पिछले कुछ महीनों से पटना में छुप कर रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया है।

You may have missed