February 16, 2026

मनेर में आपसी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला; कई घायल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पटना। बिहार के पटना में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। लोगों ने पुलिस की बर्दी भी फाड़ दी। पथराव में गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। घटना मनेर थानाक्षेत्र के खासपुर की बतायी जा रही है। पूर्व के विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस बल पर पूर्व मुखिया पति और उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान मनेर थाना के एसआई रंजीत कुमार यादव की वर्दी भी फाड़ डाली। पथराव भी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व एक महादलित परिवार से पूर्व मुखिया प्रियंका कुमारी के पति जयकुमार निराला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद मामले को सुलझा लिया गया था। मंगलवार देर रात फिर से दोनों ही पक्ष के बीच विवाद ही गया। सूचना पर मनेर थाने के एसआई रणजीत कुमार दलबल के साथ पहुंचे। घटना के बाद से क्षेत्र में काफी तनाव देखा जा रहा है। इसके बाद मनेर थाना और आसपास के कई थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। घटना के बाद और आरोपी फरार बताया जा रहे हैं, जिससे गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। बता दें कि आरोपी जय कुमार निराला के उपर मनेर थाने में कई मामले दर्ज हैं, कुछ दिन पहले ही मारपीट के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने घटना को लेकर बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि खासपुर गांव में पूर्व मुखिया पति जयकुमार निराला और एक परिवार के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात दोनों पक्ष में मारपीट हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची जहां हमला किया गया।

You may have missed