February 16, 2026

बक्सर में मोस्ट वांटेड अपराधी विशाल श्रीवास्तव को पुलिस ने दबोचा, काफी समय से थी तलाश

बक्सर। बिहार के बक्सर में पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधी विशाल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने टॉप टेन लिस्ट में शामिल विशाल श्रीवास्तव को गिरफ्तार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। उसपर लूट, हत्या, अपहरण और फिरौती के करीब दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्त में आये अपराधी जिले को छोड़कर ट्रेन से कहीं भागने की तैयारी में था। इसी दौरान चौसा रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी विशाल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धी मान रही है। बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि, पुलिस गिरफ्त में आये अपराधी पर दो दर्जन से अधिक मामला दर्ज है। मुफस्सिल थाना प्रभारी राहुल कुमार और डीआईयू की टीम ने उसे चौसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बक्सर पुलिस की निगाहें इन दिनों अपराधियों पर टिकी हुई है। पुलिस वारंटी एवं बेल पर आये अपराधियों पर पैनी नजर रखी हुई है। यही कारण है कि पिछले एक सप्ताह में कई अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।

You may have missed