बिहार में एक बार बढ़ाए गए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, इन 10 स्टेशनों पर 50 रूपये में मिलेगें प्लेटफार्म टिकट
बिहार। बिहार में पिछले दिनों दिवाली और छठ महापर्व के त्योहारों को देखते हुए स्टेशनों ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है। लोग भारत के अन्य जगहों से बिहार आ रहे हैं जिसको देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बिहार के कई स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में वृद्धि करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि पिछले दिनों ही बिहार के प्लेटफार्म टिकट की कीमत को 50 रुपये से घटाकर 10 रुपये निर्धारित किया गया था। वहीं अब सोनपुर रेल मंडल ने बिहार के लगभग 10 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमतों को फिर से 50 रुपये कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सोनपुर रेल मंडल प्रशासन ने रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से केवल 9 दिनों के लिए ही प्लेटफार्म टिकट की कीमत को 50 रुपये करने का आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था बिहार के 10 स्टेशनों पर लागू होगी। जानकारी के अनुसार संशोधित प्लेटफार्म टिकट की कीमत 10 नवंबर 2021, रात 12:00 बजे से 19 नवंबर 2021, रात 12:00 बजे तक लागू रहेगी। जानकारी के अनुसार, सोनपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, सोनपुर, बेगूसराय, मानसी, नवगछिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेल मंडल के गया जंक्शन, डेहरी आन सोन, सासाराम और डीडीयू जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत को बढ़ाकर 10 रुपये से 50 रुपये करने का आदेश जारी किया है।

