February 22, 2026

जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाएं : श्रीनारायण ठाकुर

फुलवारीशरीफ। शनिवार को पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा) के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार एवं प्रबंध निदेशक श्रीनारायण ठाकुर ने पटना डेयरी के प्रांगण में पेड़ लगाकर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से पर्यावरण के महत्व को बताया।
संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्ेश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। पर्यावरण और मानव का संबंध अटूट है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम प्रकृति के साथ भी ऐसा व्यवहार रखें जिससे हमारा जीवन हरियाली व खुशहाली से भरा रहे।
संघ के प्रबंध निदेशक श्रीनारायण ठाकुर ने बताया कि पृथ्वी हमारे घर की तरह है और हमें इसे स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। पेड़ों को बचाए क्योंकि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अच्छा उपहार है। पर्यावरण का हरा-भरा बनाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने आग्रह किया कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस को और सफल बनाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम को संपादित किया गया। जिसमें संघ के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

You may have missed