पूर्णिया में बारातियों से भरी पिकअप हादसे का शिकार; 16 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा बैसा प्रखंड के कंजिया गांव के मिडिल स्कूल के समीप हुआ, जहां बारातियों से भरी पिकअप वैन पोखर में जा समाई। पिकअप वैन पर सवार करीब 16 बाराती सड़क हादसे का शिकार हो गए। इनमें से 3 की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वैसा प्रखंड से पूर्णिया स्थित निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना रात करीब 10 बजे की है। बारातियों से भरी पिकअप वैन बैसा के कदम खाड़ी से अमौर के हलालपुर संथाल टोली जा रही थी। पिकअप में सवार सभी बाराती इसी गांव के थे। घायलों में 60 वर्षीय गोपाल मुर्मू, 56 वर्षीयमीना हेम्ब्रम, 9 वर्षीय मनीष हेम्ब्रम, 35 वर्षीय पासकल मरांडी, 45 साल के कृपा मुर्मू आदि शामिल हैं। वहीं बाकी बारातियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में 60 वर्षीय गोपाल मुर्मू व 9 वर्षीय मनीष हेम्ब्रम और 3 अन्य शामिल है।

वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। घटना के संबंध में कंजिया गांव के मुखिया समरेन्द्र घोष ने बताया कि बारातियों से भरी पिकअप वैन बैसा थाना क्षेत्र के कदम खाड़ी से शादी अटेंड कर अमौर के हलालपुर संथाल टोली लौट रही थी। पिकअप में सभी बाराती इसी गांव के रहने वाले थे। तभी वैसा प्रखंड के कंजिया गांव के मिडिल स्कूल के समीप अंधेरा होने के कारण अंधा मोड़ होने का आभास नहीं हुआ, जिसके बाद तेज रफ्तार पिकअप वैन कुछ ही दूर जाकर मुख्य सड़क से नीचे उतर गई।

About Post Author

You may have missed