फुलवारीशरीफ PFI मामला : बिहार ATS के हाथ लगा PFI का सरगना मुमताज अंसारी, तमिलनाडु से पुलिस ने दबोचा

पटना। पटना के फुलवारीशरीफ PFI केस में बिहार ATS ने बड़ी कारवाई की है। बता दे की देश विरोधी गतिविधियों में शामिल व प्रतिबंधित संगठन PFI का एक और फरार सदस्य पकड़ा गया है। फरार सदस्य की गिरफ्तारी ATS ने तमिलनाडु से की है। गिरफ्तार किए गए PFI के सदस्य का नाम मुमताज अंसारी है। बता दे की पिछले 10 दिनों से बिहार ATS तमिलनाडु में कैंप कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी पटना के फुलवारीशरीफ थाना में दर्ज FIR नंबर 827/22 में हुई है। वही इस केस पिछले साल 12 जुलाई को दर्ज हुई थी। जिसे बाद में NIA ने टेक ओवर कर लिया था। वही गिरफ्तार वांटेड मुमताज अंसारी बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के महिषी थाना इलाके का रहने वाला है। इसे बिहार ATS की टीम ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे तत्काल NIA के हवाले कर दिया गया।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
वही इस गिरफ्तारी की पुष्टि ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने की। उन्होंने बताया की फुलवारीशरीफ में केस दर्ज होने के बाद से ही मुमताज ने बिहार छोड़ दिया था। वो लगातार फरार चल रहा था। स्पेशल इनपुट थी कि उसने तमिलनाडु में अपना ठिकाना बना रखा है। वहीं छिपकर रह रहा है। इसके बाद ही टीम बिहार से वहां गई। पिछले 10 दिनों से उसे ट्रैक कर रही थी। इसी दरम्यान पता चला कि वो चेन्नई से 30 किलोमीटर दूर तिरुवल्लूर जिले के बरियापल्लम थाना के कन्नीगई पेयर गांव में स्थित पेनार नाम की एक कंपनी में काम कर रहा था। बिहार ATS की टीम ने कैंप कर इसके बारे में काफी इनपुट जुटाया। फिर उसे गिरफ्तार कर NIA को सौंप दिया गया। ADG मुख्यालय ने कहा कि पुलिस को-ऑपरेशन का यह बेहतरीन नमूना है। गिरफ्तार मुमताज के बारे में और भी जानकारी खंगाली जा रही है। बता दे की इसकी पढ़ाई क्लास 9 तक ही हुई है। कोई बड़ा काम नहीं करता है। किस-किस थानों में इसका आपराधिक इतिहास है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। इससे पहले फुलवारीशरीफ के कांड में NIA की तरफ से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जेल भेजा गया था। इसी साल 17 मार्च को ईशाद आलम को भी गिरफ्तार कर NIA को हवाले किया गया था।
