लॉक डाउन में अपने व अपने बेटे की पेट की आग शांत करने के लिए बेच दिया गैस चुल्हा।
फतुहा। शुक्रवार को एक 58 वर्षीय महिला द्वारा अपने तथा अपने बेटे की पेट की आग को शांत करने के लिए गैस की चूल्हे को बेच दिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। वह भी मात्र एक हजार रुपये में सिलेंडर सहित। प्राप्त पैसे से महिला लकड़ी पर खाना बना लॉक डाउन खत्म होने की बेसब्री से इंतजार कर रही है। महिला जमीला खातुन अपने बेटे मोहम्मद अकबर के साथ कल्याण पुर मुहल्ले में एक किराए के मकान में रहती है। बाकी के परिवार बाहर रहते हैं। बेटा रेडीमेड कपड़े की फेरी करता है। उसके इसी कमाई से घर चलता है। बेटे की फेरी से हुई आमदनी से ही वह कुछ दिन पहले 2200 रुपये में एक सिलेंडर सहित चूल्हे खरीदी थी। लॉक डाउन में बेटे की कारोबार बिल्कुल ठप्प हो गया। घर में बचे राशन से कुछ दिनों तक घर का हालात सामान्य रहा। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे उसके घर में खाने पीने की कठिनाई बढने लगी। महिला घर का हालात देखकर अपने गैस की चूल्हे को बेचने के लिए मजबूर हो गई। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया में बायरल हुई तो कई स्वयंसेवी संगठनो ने उसके मदद के लिए हाथ बढाने लगे। स्थानीय प्रशासन भी उसे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।


