September 16, 2025

बकरीद पर मुकेश सहनी ने बिहारवासियों को दी मुबारकबाद, कहा- प्रेम, त्याग, व तपस्या का पर्व

पटना। आज राजधानी पटना सहित पूरे देश में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। वही प्रदेश के सभी पार्टी के नेताओं द्वारा देशवासियों को बकरीद की शुभकामना दी है। वही इसी कड़ी में पूर्व मंत्री व VIP के प्रमुख मुकेश साहनी ने ईद- उल-अजहा के मौके पर प्रदेशवासियों और विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, त्याग, तपस्या और सद्भाव का पर्व है। यह पर्व हमें एक दूसरे से प्रेम करना और वक्त पड़ने पर त्याग करने से पीछे नहीं हटने का संदेश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईद-उल-अजहा में जब अल्पसंख्यक भाई कुर्बानी देते हैं। तो यही संदेश जाता है कि अगर सद्भाव के रास्ते में कुर्बानी देने की जरूरत पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। वही VIP प्रमुख मुकेश सहनी का यह भी कहना था इस पर्व के मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग प्रदेश और प्रदेशवासियों की तरक्की के लिए ऊपर वाले से दुआ करते हैं और उनकी दुआ कुबूल भी होती है। उनका यह भी कहना था कि अगर सच्चे मन से त्याग किया जाए तो ऊपर वाला भी उसे स्वीकार करता है। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि ईद-उल-अजहा सदैव से ही त्याग और समर्पण की भावना का संदेश देता है।

You may have missed