जनता चाहती है लालू-नीतीश से मुक्ति, विजय सिन्हा ने कहा- प्रदेश की हर जनता महागठबंधन सरकार में खुद को कर रही है ठगा हुआ महसूस
पटना। बिहार में बढ़ते अपराध व गुंडाराज को लेकर भाजपा ने महागठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। वही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी शुरू है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने राजद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजद 2024 और 2025 में अपने को बिहार से अलग थलग दिखाई देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा की जंगलराज को CM जनता राज कह रहे है, लेकिन जनता कह रही है कि गुंडाराज और माफियाराज है। उन्होंने आगे कहा की प्रदेश की हर जनता त्राहिमाम व ठगा हुआ महसूस कर रही है। बिहार की जनता अब लालू प्रसाद यादव व नीतीश कुमार से मुक्ति चाहती है। हर हाल में बिहार की जनता उनसे मुक्ति लेगी। विजय सिन्हा ने आगे कहा की नीतीश कुमार प्रधानमंत्री तो क्या 2024 के बाद मुख्यमंत्री भी नहीं बन पाएंगे। वहीं, भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि लालू यादव, नीतीश को PM बनाने से ज्यादा ख्वाहिश अपने बेटे को CM बनाने की रखते हैं। वहीं, दरभंगा एम्स पर हो रही राजनीति पर कहा कि RJD के लोग दरभंगा एम्स को भटकाना चाह रहे हैं। लालू के करीबी भोला यादव बयान देते थे कि हम वहां नहीं बनने देंगे। जहां RJD चाहेगा वहीं एम्स बनाएंगे। आज उनके अहंकार और घमंडी स्वभाव के कारण एम्स का मामला लटक रहा है। बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं लालू वहीं BJP सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि लालू यादव को नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की चाहत कम हैं लेकिन अपने बेटे को मुखमंत्री बनाने की चाहत ज्यादा है। लालू प्रसाद नीतीश कुमार को ये संदेश दे रहे है कि नीतीश बाबू गद्दी छोड़िए और बेटा को आने दीजिए। जहां, तक नीतीश बाबू के प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब है तो दिन में सपने देखने पर कोई बंदिश नहीं है। वहां तो राहुल गांधी बैठे हैं और बाकी भी दावेदार हैं। देश की जनता यह तय कर चुकी है अगला प्रधानमंत्री भी निर्णायक बहुमत से मोदी जी बनेंगे।


