February 21, 2026

जमुई में तीन बाइक चोरों को लोगों ने जमकर पीटा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

जमुई। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के भाछियार मोहल्ले से बाइक की चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर नवडीहा के समीप पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और तीनों चोरों की पहले जमकर पिटाई कर दी बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि शहर के भाछियार मोहल्ला निवासी रतन चौधरी की बाइक उसके घर के पास खड़ी थी। तभी शनिवार की सुबह करीब 4 बजे के करीब अज्ञात बाइक चोर पहुंचे और उसकी बाइक को चुरा कर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित द्वारा बाइक से तलाश की जाने लगी तो 3 बाइक चोर को चोरी की बाइक पर बैठकर जमुई-खैरा मुख्य मार्ग की ओर जाने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर नवडीहा के समीप पकड़ लिया और पहले आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद टाउन थाने की पुलिस को सूचना देकर सभी को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार चोर की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के नीमारंग निवासी सुशांत सिंह,पहाड़ निवासी निक्कू कुमार और विवेक कुमार के रूप में की गई है।
दर्जनों बाइक की कर चुके हैं चोरी
पकड़े गए चोर ने बताया कि वह नीमारंग के ही रहने वाले अमन सिंह के कहने पर चोरी की घटना को अंजाम देता था और चोरी की बाइक को लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गंगटा निवासी लच्छी कुमार और विवेक कुमार के पास जाकर उसे बेच देता था। पकड़े गए चोरों ने बताया कि अब तक वह दर्जनों बाइक की चोरी कर उसे बेचा है। हालांकि घटना की जानकारी के बाद टाउन थाने के अवर निरीक्षक श्यामल किशोर साह मौके पर पहुंचकर तीनों बाइक चोर को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है।

You may have missed