गया में आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों का हमला, 6 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

गया। बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के डोभी चतरा सड़क मार्ग पर बहेरा गांव अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना में करीब 50 की संख्या में ग्रामीण पहुंचकर पुलिसकर्मी पर लाठी, डंडे , ईट, पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान पुलिस कांस्टेबल दुर्गा रजक के रूप में बताया जाता है। दुर्गा रजक का सिर में गहरी चोट आई है। इस घटना में दुर्गा रजक के अलावे पुलिस टीम में एसआई गोविंद टीऊ, रंग जी राम, मुकेश कुमार, महेश दास शामिल थे। दुर्गा रजक के साथ इन लोगों को भी चोटें आई है। स्थिति नियंत्रण में बताया जाता है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया घायल लोगों का इलाज करवाया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी। बताया जा रहा हैं की बहेरा एससी एसटी एक्ट मामले में रूपेश कुमार केसरी को डोभी पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। रूपेश कुमार केशरी पर जमीन संबंधी विवाद को लेकर sc/st एक्ट का मामला पूर्व में स्थानीय थाना डोभी में दर्ज था।

About Post Author

You may have missed