February 11, 2026

PATNA : दुर्गापूजा को लेकर खिरीमोड़ थाने में हुई शांति समिति की बैठक, दिए गए निर्देश

पालीगंज। पटना के पालीगंज के खिरीमोड़ थाना में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई गई। नवरात्रा की शुरूआत गुरुवार से होगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए खिरीमोड़ थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने कहा कि पूजा पंडाल में सिर्फ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी। रावण वध व आतिशबाजी के साथ-साथ मेले के आयोजन पर रोक रहेगी। डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लाउडस्पीकर की संख्या निर्धारित कर ही अनुमति दी जाएगी। पूजा पंडाल छोटे स्तर पर होंगे तथा उसमें कम से कम 10 स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्ति करने एवं सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया। कोविड की स्थिति को देखते हुए पूजा के अवसर पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश दिया। पूजा स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा साइनेज के माध्यम से कोविड मानक का पालन करने का निर्देश दिया गया।


मौके पर जमहारु इमामगंज पंचायत के मुखिया पति राजकपूर सिंह, पूर्व मुखिया देवनारायण बिंद, राज कुमार, दीपक कुमार, कन्हाई पासवान, पंकज कुमार व नीतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed