February 17, 2026

पत्नी ने किया पति का कत्ल,मात्र सात दिनों पूर्व हुई थी,शादी बेतिया की घटना

बेतिया।प्रदेश के बेतिया जिले से बेहद ही हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आई है।शादी के मात्र सात दिन बाद दुल्हन ने अपने प्रेमी के सहयोग से अपने पति की हत्या कर दी।घटना बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला की बताई जा रही है।जहां श्याम नाम के एक युवक की शादी गत 13 दिसंबर को हुई थी।शादी के बाद उसकी दुल्हन बतौर पत्नी उसके घर 7 दिनों से रह रही थी।मृतक श्याम के घर वालों ने बताया कि शादी बेहद ही धूमधाम से हुई थी।दोनों पक्षों की रजामंदी से हुई थी।लेकिन कल रात मात्र 7 दिनों पूर्व हुई शादी की दुल्हन ने अपने पति को प्रेमी के सहयोग से निर्मम तरीके से हत्या कर दी।जब सुबह सास उसके साथ कमरे में आई तो पूरा कमरा में खून पसरा हुआ था। दुल्हन सास के सवालों से घबरा कर भागने का प्रयास करने लगी।जिस दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुल्हन का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग था।इसलिए शादी के बाद सुनियोजित तरीके से उसने अपने प्रेमी के सहयोग से पति की हत्या कर डाली।फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।उससे पूछताछ की जा रही है।इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

You may have missed