February 22, 2026

PATNA : अवैध संबंध के शक में दोस्तों संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

demo pic

पटना। पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पति ने दोस्तों संग मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम इस कारण से दिया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के गैर मर्दों के साथ संबंध हैं। इस बात को वह झेल नहीं पा रहा था, जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लानिंग कर हत्या कर दी। बाद में पत्नी के शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया। पुलिस ने पति समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी थाना क्षेत्र में बीते 23 जून को पुलिस ने नदी किनारे से एक प्लास्टिक के बोरे से महिला के शव को बरामद किया था। कुछ दिनों तक लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने महिला की पहचान कर ली। महिला की पहचान खुशबू कुमारी, पत्नी सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई। मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस ने जब पति से बात की तो शक हुआ, जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। जब पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी के गलत चरित्र से काफी ज्यादा नाराज था। तंग आकर उसने पत्नी को मारने का प्लान बनाया। इस प्लान में उसने अपने दोस्तों को भी शामिल किया। एक दिन मौका पाकर आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद अपने दोस्तों संग मिलकर उसके शव को नदी किनारे फेंक दिया। पति से पूछताछ के पुलिस ने हत्या में शामिल अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed