PATNA : होटल मौर्या में RJD कार्यकारिणी की बैठक आज, राबड़ी देवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चा गर्म
पटना। आज आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के होटल मौर्या में होनी हैं। इस अहम बैठक में भाग लेने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी पटना में मौजूद हैं। आरजेडी के लिए यह बैठक काफी होने जा रही है। आज कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में 300 से ज्यादा प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। तेजस्वी यादव पर भी सबकी नजरें होंगी कि उन्हें अब कौन सी नई दी जा सकती है। आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू प्रसाद यादव का भी भाषण होगा। पहले तेजस्वी बोलेंगे और फिर सबसे अंत में लालू यादव का भाषण होगा। बैठक में पार्टी में निर्वाचन पदाधिकारी की होगी नियुक्ति से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए तेजस्वी यादव का नाम खारिज होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का नाम सबसे आगे चल रहा है। माना जा रहा है कि राबड़ी देवी को आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद दीप प्रज्जवलित कर बैठक का उद्घाटन करेंगे। फिर इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह स्वागत भाषण देंगे। उसके बाद प्रधान महासचिव दल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी का चयन हो सकता है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद और खुला अधिवेशन के लिए स्थान का चयन भी होगा। काफी समय से तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा चल रही थी। जिसको पहले तेजप्रताप यादव ने खारिज भी किया। फिर बाद में लालू यादव ने भी कहा कि ये सब बातें गलत है। ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। वहीं लालू यादव ने इस तरह की खबरें चलाने वालों को बेवकूफ तक कह दिया। आज देखना होगा कि आरजेडी सुप्रीमो बैठक में क्या बड़ा एलान करते हैं। बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी के कारण देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी जिम्मेवार हैं। इतना ही नहीं आरजेडी सुप्रीमो ने भाजपा की तुलना अंग्रेजों से कर दी। हिजाब विवाद पर लालू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह चुनाव का मामला नहीं है। देश सिविल वार की ओर बढ़ रहा है।

