पटना-रांची जनशताब्दी से कार की टक्कर,दुर्घटना में दंपती समेत बच्ची की मौत
पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाया गए लॉकडाउन के दौरान पटना के पुनपुन इलाके में पोठही ही के पास रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के दौरान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का एक कार से दुर्घटना हो गया। जिसमें कार में सवार दंपति समेत उनकी बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक कार पटना-रांची जनशताब्दी की चपेट में आ गयी। इसमें कार सवार युवक, महिला और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा पटना-गया रेलखंड के पोठही स्टेशन के धरहरा के पास अवैध रेलवे क्रासिंग को पार करने के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है।पटना के रहने वाले दंपत्ति अपनी बेटी के साथ धरहरा जा रहे थे।तभी अवैध क्राॉसिंग को पार करने के दौरान कार का पिछला चक्का ट्रैक में फंस गया। उसी वक्त पटना की तरफ से पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस आ गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।इस दुर्घटना में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना के रहने वाले सुमित कुमार, उनकी पत्नी नीलिमा देवी के रुप में की गई है।वहीं इस दुर्घटना में उनकी बेटी की भी मौके पर ही मौत हो गई है


