पटना पुलिस को मिली सफलता,श्री कृष्णापुरी थाना के मैनपुरा इलाके से पकड़े गए 6 अपराधी,गेसिंग अड्डा चलाने का आरोप
पटना।पटना पुलिस को विशेष सफलता हाथ लगी है पटना श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा है।श्री कृष्णापुरी के मैनपुरा इलाके से पुलिस ने इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इन अपराधियों पर गेसिंग तथा जुआ के अड्डे चलाने का आरोप है।वहीं पकड़े गए सभी अपराधियों पर पूर्व से आपराधिक मामले लंबित हैं।इस संबंध में श्रीकृष्णापुरी थाना के थाना प्रभारी एस के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने इलाके में अपराधिक माहौल स्थापित कर रखा था।पुलिस ने सूचना मिलते पर करवाई कर इन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम बिट्टू कुमार, राजा चौधरी, संजय चौधरी,मोहम्मद कुरैश तथा दो अन्य शामिल है। इन अपराधियों को श्री कृष्णापुरी थाना की पुलिस ने मैनपुरा के गेट नंबर 1 किसके पास छापामारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस इनसे कई अन्य कांडों के संबंध में सूचना मिलने की उम्मीद है।


