पटना में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ सूर्या घायल,लंबे समय से था टारगेट, 30 मामले थे दर्ज
पटना।राजधानी पटना में बुधवार की सुबह अपराधियों अपराधी और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस तथा अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें को क्या अपराधी राजीव उर्फ सूर्या के घायल होने की सूचना है। गोली उसके पैर में लगी है।उसे इलाज के लिए पुलिस संरक्षण में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ की यह वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र में हुई। राजीव उर्फ सूर्या खांजेकला थाना क्षेत्र का रहने वाला है।उस पर 30 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज है।सिटी एसपी पटना परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव उर्फ सूर्या गायघाट क्षेत्र में मौजूद है और संभवतः कोई बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची।पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा। लेकिन उसके बाद उधर से गोलियां चलने लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की।जिसमें कुख्यात अपराधी राजीव घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस एनकाउंटर में पटना पुलिस के साथ एसटीएफ तथा डीआईओ की टीम भी शामिल थी।


