सूचना देने के बावजूद पटना में तबलीगी जमात के लोगों को नहीं पकड़ सकी पुलिस
पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन में राजधानी पटना से ही चौकाने वाली खबर सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के इंद्रपुरी मोहल्ले में तबलीगी जमात के आधे दर्जन लोग दिखाई दिए।स्थानीय लोगों के शिकायत के उपरांत पुलिस पहुंची,मगर उससे पहले वो लोग फरार हो गए।वाक्या बीती रात की बताई जाती है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत रात्रि इंद्रपुरी के रोड नंबर 11 में स्थानीय लोगों ने एक मकान के बाहर कुछ लोगों को आते देखा।अपने स्तर से जानकारी एकत्रित कर उन लोगों ने पुलिस के इस बात की सूचना दी।लेकिन रात्रि में सूचना मिलने के बाद भी पुलिस सुबह में पहुंची।उसके पूर्व ही वह लोग वहां से निकल चुके थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस अगर रात्रि में ही कार्रवाई करती तो तबलीगी जमात के कुछ लोग पकड़ में आ जाते। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच बिहार के कई हिस्सों में तबलीगी जमात दिखे अथवा पकड़े गए हैं।सरकारी रिपोर्ट के अनुसार कुछ तबलीगी अभी भी छुपे हुए हैं।जिनसे कई बार बाहर आकर जांच कराने की अपील की गई है।इसी बीच कल रात्रि पटना के इंद्रपुरी मोहल्ले में तबलीगी जमात के कुछ लोगों की मौजूदगी तथा पुलिस के आने से पूर्व उन लोगों का फरार हो जाना अपने आप में हैरत दर्शाता है। राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच जहां नए आदेश में किसी प्रकार के निजी तथा सरकारी वाहन का बगैर पास के चलना मुमकिन नहीं है।वैसे में तबलीगी जमात के लोगों का इंद्रपुरी में आना फिर वहां से निकल लेना व्यवस्था पर संशय पैदा करता है।


