January 24, 2026

पटना के बाढ़ में अपराधियों ने की गोलीबारी,दो व्यक्ति घायल,वार्ड सदस्य के पति थे निशाने पर

पटना।राज्य में अपराधियों ने अपने बढ़ते तांडव का प्रदर्शन जारी रखते हुए राजधानी के बाढ़ इलाके में दो लोगों को गोली मार दी है।अपराधियों की गोली से दोनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल है। राजधानी पटना के ग्रामीण इलाकों में अपराधियों का कहर बरप रहा है।इसी क्रम में बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास अपराधियों ने बृहस्पतिवार की सुबह दो लोगों को गोली मार दी।इस वारदात में घायल की पहचान शहरी पंचायत के वार्ड सदस्य के पति वीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है।जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। इस वारदात के संबंध में बताया जा रहा है की अपराधियों ने वार्ड सदस्य के पति वीरेंद्र कुमार को निशाना बनाकर गोली चलाई थी।इस दौरान साइकिल से जा रहे राहगीर को भी गोली लग गई।मौका ए वारदात पर गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए।पुलिस के सहयोग से पटना इलाज के लिए भेज दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।वारदात के पीछे के मूल कारणों की तफ्तिश जारी है।

You may have missed