February 16, 2026

PATNA : जदयू ने फंडिंग अभियान में जमा किया 100 करोड़, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बोले- मार्च तक 300 करोड़ का लक्ष्य

पटना। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में JDU को जोरदार झटका लगा था और पार्टी मात्र 43 सीट पर सिमट गई थी। लेकिन JDU ने पिछले 16-17 दिनों में जो धन संग्रह किया है वो रिकॉर्ड है। दरअसल, पार्टी ने दावा किया है कि मात्र 16-17 दिनों में उनकी पार्टी ने 100 करोड़ रुपए का चंदा इक्कठा किया है। JDU नेता कहते है कि जो राशि इक्कठी हुई है उसे JDU नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता ने अपनी इच्छा से दी है। जो नीतीश कुमार की लोकप्रियता को बताता है।

मार्च तक 300 करोड़ का टारगेट

JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा बिहार के कार्यकर्ताओं और नेताओं के इस दान से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से अपील की थी। इसका इतना अच्छा परिणाम आएगा ये नहीं सोचा था। फिलहाल जो जानकारी है उसके मुताबिक चंदे से मिली रकम ने लगभग 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है। उमेश कुशवाहा ने उम्मीद जाहिर की है कि मार्च तक JDU को लगभग 300 करोड़ रुपए तक की राशि चंदे के रूप में मिल जाएगी।

वही BJP भी इस तरह का कार्यक्रम माइक्रो डोनेशन का चला रही है। लेकिन BJP अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से लिमिट पैसे ले रही है। जिसका पिटारा 11 फरवरी को खुलने वाला है। इधर BJP के उपाध्यक्ष राजीव रंजन अपनी पार्टी BJP के तरफ से चलाई जा रही माईक्रो डोनेशन के बारे में कहते है कि पार्टी 5 रु से लेकर 1000 रु तक की लिमिट रखी है। इसे एप से लिया जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को औसतन 100 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। उन्होंने बताया कि माइक्रो डोनशन अभियान गत 25 दिसंबर से शुरू हुआ था और यह 11 फरवरी तक चलेगा। समाज का बड़ा वर्ग जो हमारे संगठन से प्रत्यक्ष रूप नहीं जुड़ा है लेकिन हमारी विचारधारा और नीतियों का समर्थक है, वैसे लोगों को माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत जोड़ा जा रहा है।

You may have missed