पटना में दहेज मांगने के आरोप में सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार,फरवरी में हुई थी शादी,पत्नी ने किया है केस
पटना।समाज में रिश्तो तथा नैतिकता को शर्मसार करते हुए एक डॉक्टर द्वारा दहेज मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। समस्तीपुर के पूसा में पदस्थापित डॉक्टर आनंद को दहेज मामले में पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।डॉक्टर की पत्नी के शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।मामला जक्कनपुर थाना का है।पुरंदरपुर की रहने वाली प्रियंका नाम की युवती ने यह मामला दर्ज कराया है।डॉक्टर की पत्नी ने जक्कनपुर थाने में दर्ज किए गए मामले में बताया कि उनकी शादी 25 फरवरी को एक डॉक्टर के साथ हुई थी।शादी के समय डॉक्टर ने उनके परिवार से दस लाख नगद,एक कार लाखों के गहने और कई कीमती सामान लिए थे।पटना में 28 फरवरी को एक बड़े होटल में इन लोगों के शादी के उपलक्ष्य पर रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया था।प्रियंका के द्वारा दर्ज किए गए मामले के अनुसार रिसेप्शन के बाद ही उनके ससुराल वाले उनसे मोटी दहेज के रूप में तीस लाख तथा ब्रांडेड कंपनी का फर्नीचर की मांग करने लगे।उन्होंने बताया कि जब नहीं मुंहमांगी दहेज नही मिली तो उन लोगों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।जिसके बाद गत 5 दिन से वह अपने मायके में रह रही थी।इसे लेकर प्रियंका ने जक्कनपुर थाने में मामला दर्ज कराया।पुलिस ने मामला दर्ज करने के उपरांत आरोपी डॉक्टर को पटना के दीघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।डॉ आनंद पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के यमुना अपार्टमेंट में रहता था।मगर पूसा जाने क्रम में दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल मामले की जांच जारी है।


