पटना सिटी में वार्ड पार्षद मुन्ना जायसवाल के भाई कल्लू जायसवाल की हत्या,उग्र लोगों ने किया सड़क जाम

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होने के बावजूद बिहार में अपराध की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। आज राजधानी के पटना सिटी अनुमंडल में अपराधियों ने चौक थाना क्षेत्र में वार्ड 67 के पार्षद मुन्ना जायसवाल के भाई कल्लू जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के हाजी गंज में अशोक राजपथ पर हुई है।बताया जाता है कि आज दिन की शुरुआत में ही अपराधियों ने पटना सिटी अनुमंडल में वार्ड पार्षद मुन्ना जायसवाल के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या की इस घटना से पूरा अनुमंडल दहल गया है।बेखौफ अपराधियों ने आज दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है।इस घटना के बाद पूरे अनुमंडल में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि व्यवसायी कल्लू जायसवाल अपनी प्रतिष्ठान की ओर जा रहे थे।रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलियां चलाई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।बाइक सवार अपराधियों ने कल्लू जायसवाल के सिर पर गोली मारी।जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया हैं।प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

You may have missed