big breaking-चुनावी गहमागहमी के बीच पटना सिटी में शूटआउट,एक युवक बुरी तरह जख्मी
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रदेश में अपराधिक वारदातों में कमी नहीं आ रही है। राजधानी पटना के पटना सिटी अनुमंडल में कल अपराधियों ने देर रात एक युवक की गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना सिटी अनुमंडल के खाजेंकला थाना क्षेत्र के लोहा पुल के पास अपराधियों ने स्थानीय युवक को घात लगाकर गोली मार दी।गोली से घायल युवक घटनास्थल पर गिर गया। गोली की आवाज सुनने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस को मामले खबर दी गई।पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अपराधियों ने युवक को गोली मारी। बेखौफ अपराधी घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए आराम से चलते बने।विदित हो कि चुनाव को लेकर प्रदेश भर में विधि व्यवस्था बेहद अलर्ट मोड में रखी गई है।राजधानी पटना में घटी यह घटना विधि व्यवस्था की पोल खोलने के लिए सक्षम है। इतनी चेकिंग के बावजूद अपराधी हथियार के साथ गोली चला कर वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल भागे।घायल युवक का पीएमसीएच में इलाज जारी है।


