February 25, 2026

पटना सिटी के खाजेंकला थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी,इलाके में भय तथा दहशत का माहौल

पटना।पटना सिटी के खाजेंकला थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक जमीन कारोबारी को गोली मार दी है। घायल जमीन कारोबारी को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक खाजेंकला थाना क्षेत्र के कृष्णा टॉकीज के पास अपराधियों ने जमीन कारोबारी कल्लू साव को गोली मार दिया।दिनदहाड़े घटी इस घटना ने पूरे इलाके में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त कर दिया है।बताया जाता है कि प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले कल्लू साव को अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल कल्लू साह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।घटना के संबंध में प्रॉपर्टी तथा पैसे के लेनदेन में उपजा विवाद बताया जाता है।घायल कारोबारी कल्लू साव खाजेंकला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।घटना के वक्त कृष्णा टॉकीज के समीप वह खड़े थे। उसी क्रम में अपराधियों ने उन पर गोलियां चलाई।जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

You may have missed