PATNA : बेउर जेल के बाथरूम में फंदे से लटका कैदी, बाढ़ का था रहने वाला
पटना। राजधानी पटना के बेउर जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कैदी फांसी के फंदे पर झूल गया है। बताया जाता है कि बेउर जेल के बाथरूम में शुक्रवार को एक कैदी फांसी के फंदे से झूल गया। जब अन्य कैदियों देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनने के बाद पहुंची पुलिस ने उक्त कैदी को फंदे से निकालकर गंभीर अवस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गौरी यादव के रूप में हुई है। मृतक कैदी पटना के बाढ़ का रहने वाला था। बताया जाता है कि गौरी बेउर जेल के बाथरूम के फंदे से झूला। जब दूसरे कैदी बाथरूम गए तो घटना की जानकारी हुई। कैदियों के शोर करने पर पुलिस पहुंची और गौरी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


