February 17, 2026

PATNA : बहु की हत्या मामले में गिरफ्तार सास गौरीचक थाना से फरार

फुलवारी शरीफ। गौरीचक के उष्फ़ा में बहु निशा कुमारी की हत्या में गिरफ्तार सास श्रीमती देवी गौरीचक थाना से फरार हो गयी है। महिला को पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। महिला बंदी के थाना से फरार होने से थाना पुलिस में हड़कम्प मचा हुआ है। थानेदार पुलिस बल के साथ घंटों खेत-खलिहान और आसपास के इलाके में गलियों की खाक छानते रहे लेकिन महिला का कोई अता पता नहीं लग पाया।
जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले उष्फ़ा निवासी पिंटू की पत्नी निशा फांसी लगा ली थी। मृतका के मायके वैशाली के रूस्तमपुर से परिजन पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज करा दिया। उसी मामले में मृतका निशा की सास श्रीमती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
थानेदार नागमणि ने बताया कि अगले सुबह हत्या मामले में गिरफ्तार महिला थाना से फरार हो गयी। उसके भागने का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया है। महिला बंदी की सुरक्षा में तैनात महिला सिपाही शौच गयी थी, इसी समय मौका पाकर महिला बंदी फरार हो गयी। घटना के वक्त ओडी पदाधिकारी राम विनय कुमार को संभवतः झपकी लग गयी और महिला के फरार होने का पता नहीं चल पाया। हालांकि पुलिस जल्द ही महिला को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। महिला बंदी के फरार होने में जो भी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आएगी, उसपर कारवाई तय है। वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दिया गया है।
वही हत्त्याकांड में फरार मृतका के पति पिंटू की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के स्वसुर शिवजी राय को गिरफ्तार कर जेल भेजने में जुटी है।

You may have missed