PATNA : पल्स पोलियो दिवस पर बच्चों के बीच आनलाइन प्रतियोगिता आयोजित
पटना। रॉटरी क्लब आफ पटना आर्यन्स के द्वारा पल्स पोलियो दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को मुफ्त पोलियो की खुराक पिलाई गई। यह कार्यक्रम टेन्डर हर्ट्स इन्टरनेशनल स्कूल के प्रांगण में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अजी़ज फातिमा स्टेट को-आर्डिनेटर (यूनिसेफ), विवेक प्रताप (डब्लूएचओ) एवं सुशील तिवारी (यूनिसेफ) आमंत्रित थे। इस दौरान बच्चों के बीच आनलाइन माध्यम से एक सीट एंड ड्रा प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों को विद्यालय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। बच्चे अपने हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन प्रदर्शित कर समाज के सभी लोगों को पल्स पोलियो के प्रति जागरूक होने का संदेश दे रहे थे। कार्यक्रम को रोटरी क्लब आफ पटना आर्यन्स के प्रेसिडेंट रवि भार्गव, सेक्रेट्री आरबी मिश्रा, रो. राजीव भार्गव, रो. शिवानी भार्गव, रो. आईपीपी जूली भार्गव के द्वारा संचालित किया गया।


