February 20, 2026

PATNA : धोवा नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

फतुहा। शुक्रवार की सुबह पटना जिला के बरुणा गांव में धोवा नदी में डूब जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हालांकि जानकारी होते ही परिजन नदी में शव की तलाश किया लेकिन नहीं मिला। इसके बाद सीओ अनीता भारती ने शव की तलाशी के लिए स्थानीय गोताखोर को भेजा। गोताखोरों ने घटना के चार घंटे बाद नदी से शव को बरामद कर लिया। शव बरामदगी होते मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृतक गांव का ही 45 वर्षीय मेघू रविदास है। बताया जाता है कि मृतक मेघू रविदास सुबह में शौच के लिए नदी किनारे गया था। पैर फिसल जाने के कारण वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

You may have missed