February 12, 2026

पती पत्नी तथा वो के चक्कर में पत्नी की गई जान,पति ने जहर देकर मार डाला,आरोपी फरार

मोतिहारी।अवैध संबंधों के खातिर एक पति ने पत्नी को खाने में जहर देकर उसकी जान ले ली।राज्य के बगहा जिले में ‘वो’ के चक्कर में पति ने पत्नी की जीवन लीला समाप्त कर दी।दरअसल, पत्नी लगातार अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करती रही।जिसका खामियाजा उसे अंततः अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। इस खौफनाक घटनाक्रम में पत्नी के खाने में जहर मिला कर पति ने उसे खिला दिया।महिला की जहरीला खाना खाने से जान चली गयी। महिला बार-बार अपने पति के अवैध संबंध का विरोध कर रही थी। यह जगह अन्य आपराधिक वारदात चौतरवा थाना के चैनपुर से सामने आयी है।बताया जाता है कि पति ने पत्नी के आरोपों से परेशान होकर भयानक कदम उठा लिया।पति पर मृतका माधुरी देवी बार-बार अवैध संबंध का आरोप लगाते रहती थी।जिस कारण पति-पत्नी के बीच बराबर झगड़े हुआ करते थे। खबरों के मुताबिक पत्नी के विरोध से तंग आकर पति ने उसे जान से मारने की ठान ली।पति ने पत्नी को अपने रास्ते से हटाने के लिए खाने में जहर मिला कर खिला दिया। जहरीला खाना खाने के बाद पत्नी की मौत हो गयी। इस दौरान आरोपी पति फऱार हो गया। इस संबंध में मृतका के पिता सुखल शर्मा के बयान पर जहर देकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति के गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापामारी की जा रही है।स्थानीय पुलिस अधिकारी का दावा है कि हत्यारा पति किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

You may have missed