PATNA : महाराज कामेश्वर कॉम्प्लेक्स मे मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती समारोह

पटना। जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनिल कुमार जी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 147 वीं जयंती समारोह का आयोजन महाराज कामेश्वर कॉम्प्लेक्स मे आयोजित किया गया। वही द ग्रेट भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव मंटू पासवान अपने साथियों के साथ आयोजित सरदार पटेल जयंती समारोह मे शामिल हो कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। वही मंटू पासवान ने कहा मुख्य अतिथि जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का उदघाट्न किया। वही इस समारोह मे उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार जी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के विचारो को धरातल पर उतारने की जरूरत है। वही उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए भारत मे लोकतांत्रिक ढाचा को मजबुत करने का काम किया है।

वही  कुमार ने यह भी कहा कि पटेल जी तथा  बाबा साहब अम्बेडकर जी के आदर्श विचारो को भारत के हर गाँव मे ले जाने का संकल्प लिया है। वही प्रदेश महासचिव मंटू पासवान ने कहा की सरदार पटेल भारत के महान राजनितिज्ञ और बड़े अधिवक्ता थे। वल्लभ भाई पटेल को पूरे देश मे लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। वही मंटू ने ये भी कहा की वे एक शूरवीर ख्याति के व्यक्ति थे। वही उन्होंने भारत के पहले उपप्रधानमंत्री के रूप मे कार्य किया। अनिल कुमार जी ने कहा की भारत के हर गाँव मे जनतांत्रिक विकास पार्टी के द्वारा संविधान मे प्रतिनिधित्व को जनसंख्या के आधार पर देने का निहित है। वही मंच पर जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल जी, राष्ट्रीय महासचिव रंजन पटेल जी,  प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या यादव जी,महिला नेता कंचन देवी,  कोषाअध्यक्ष प्रेम प्रकाश आदि लोग शामिल हुए।

You may have missed