February 15, 2026

हाजीपुर में योग दिवस समारोह के दौरान बिगड़ी पशुपति पारस की तबीयत, चेकअप कराने दिल्ली एम्स जाएंगे केंद्रीय मंत्री

हाजीपुर। हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत अचानक से खराब हो गई। इसके बाद अब दिल्ली एम्स में वह अपना इलाज करवाएंगे। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के कौन हारा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में योग करने पहुंचे थे जहां उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई जिसके बाद वह योग करना छोड़ आराम करते नजर आए। वहीं, अचानक से तबीयत बिगड़ने को लेकर मंत्री जी ने कहा मुजफ्फरपुर जाने के दौरान गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गया था उसी दौरान नस में दिक्कत हुआ था, इसीलिए ज्यादा देर तक नहीं बैठ पाया। अब दिल्ली एम्स जाकर इसका इलाज करवाऊंगा।

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है। योग को भारत में एक अहम जगह दी गई है यही वजह है कि भारत की ही पहल के बाद योग को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिला और इसे पूरी दुनिया ने अपनाया। साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने की मांग रखी, जिससे स्वीकार किया गया और 21 जून साल 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को केवल भारत में नहीं पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य ये है पूरी दुनिया में लोगों को योग के प्रति जागरुक करना है।

You may have missed