January 28, 2026

परवीन अमानुल्लाह में हर तरह की परिस्थिति का सामना करने की क्षमता थी : खुर्शीद हसन

  • पूर्व मंत्री प्रवीण अमानुल्लाह का निधन वंचित तबके के लिए बड़ी क्षति

पटना(अजीत)। फुलवारीशरीफ इस्लामिया ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस में पूर्व मंत्री प्रवीण अमानुल्लाह के निधन को लेकर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। वही इस शोकसभा में इस्लामिया ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन हाजी खुर्शीद हसन ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। जनाब खुर्शीद हसन ने परवीन अमानुल्लाह के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने आगे कहा कि परवीन अमानुल्लाह में पिता के गुण कूट-कूट कर भरे थे। वह निडर थीं और उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया और इसे अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया, यह कहना अनुचित नहीं होगा कि उन्हें समाज सेवा की भावना विरासत में मिली थी। उनमें गरीबों की मदद करने के लिए बड़ा साहस था। एक धर्मपरायण, धार्मिक व शरीयत महिला स्व. परवीन हाशिए पर मौजूद लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार से भिड़ जाती थीं। वही राजनीति में प्रवेश करने से पहले ही उन्होंने अपनी सक्रियता दिखाना शुरू कर दी थी। वह कार्रवाई करने के लिए जानी जाती थीं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र साहेबपुर कमाल के विकास व गरीबों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही थीं। शोक सभा में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनके निधन पर अपने विचार व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

You may have missed